उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व ” फूलदेई ” | ” PHOOL DEI ” A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI | PHOOL DEI IN HINDI

 

PHOOL DEI

उत्तराखंड में ऐसी कई परम्परा व त्योहार है जो लगभग ख़त्म होने की कगार पर है, तो कई समाप्त हो चुके है, जोकि हर एक उत्तराखंड संस्कृति प्रेमी के लिए चिंता का विषय है। इन्हीं त्योहारों व परंपराओं में से एक है उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व ” फूलदेई  (PHOOL DEI )” जिसके बारे में शायद ही आज की उत्तराखंड युवा पीढ़ी अवगत  हो, परंतु इस शब्द से उत्तराखंड की एक प्राचीन परम्परा जुड़ी है जो कई वर्षों से चली आ रही है।

PHOOL DEI FESTIVAL IN HINDI
PHOOL DEI FESTIVAL IN HINDI

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

 

फूलदेई | PHOOL DEI IN HINDI 

 

चैत्र (चैत) का महीना जिसे हिंदू पंचाग के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष कहा जाता है। इस चैत के महीने में उत्तराखंड के जंगलो में कई प्रकार के फूल खिलते है ये फूल इतने मन मोहक व सुंदर होते है कि जिनका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

कुजु ,फ्योलि, बुरांस, बासू, डंडोलि, गुर्याल, बिराली, लई, माल्टा, हिन्सर, किंगोड, आरु, खुमानी इस प्रकार कई प्रजाति के फूल और फल इस महीने में खिलते है। सर्दी और गर्मी के बीच का खूबसूरत मौसम, फ्यूंली, बुरांश और बासिंग के पीले, लाल, सफेद फूल और बच्चों के खिले हुए चेहरे ” फूलदेई (PHOOL DEI) “ से यही तस्वीरें सबसे पहले ज़ेहन में आती हैं। नए साल का, नई ऋतुओं का, नए फूलों के आने का संदेश लाने वाला ये त्यौहार आज उत्तराखंड के गांवों और कस्बों में मनाया जाता है।

PHOOL DEI FESTIVAL IN HINDI

ऊंची पहाड़ियों से बर्फ पिघल जाती है, सर्दियों के मुश्किल दिन बीत जाते हैं, उत्तराखंड के पहाड़ बुरांश के लाल फूलों की चादर ओढ़ने लगते हैं, तब पूरे इलाके की खुशहाली के लिए ” फूलदेई (PHOOL DEI) का त्यौहार मनाया जाता है।

यह त्यौहार आमतौर पर किशोरी (लड़कियों) और छोटे बच्चों का पर्व है। वक्त के साथ तरीके बदले, लेकिन अब भी ज़िंदा है परंपरा

फूल और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इस दौरान एक गाना भी गाया जाता है-

” फूलदेई, छम्मा देई जतुकै देला, उतुकै सही , दैणी द्वार, भर भकार । “

फूलदेई के दिन लड़कियां और बच्चे सुबह-सुबह उठकर फ्यूंली, बुरांश, बासिंग और कचनार जैसे जंगली फूल इकट्ठा करते हैं। इन फूलों को रिंगाल (बांस जैसी दिखने वाली लकड़ी) की टोकरी में सजाया जाता है। टोकरी में फूलों-पत्तों के साथ गुड़, चावल और नारियल रखकर बच्चे अपने गांव और मुहल्ले की ओर निकल जाते हैं। इन फूलों और चावलों को गांव के घर की देहरी, यानी मुख्यद्वार पर डालकर लड़कियां उस घर की खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इन लड़कियों को ही उत्तराखंड में फुलारी कहा जाता है।

 

Harela : Uttarakhand Traditional Festival | हरेला : प्रकृति पूजन का लोकपर्व | हरेला : उत्तराखंड का लोकपर्व

 

 

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व ” फूलदेई ” की मान्यता | IMPORTANCE OF FULDEI IN HINDI

 

एक रूप से इसके पीछे यह मान्यता है की प्रकृति ईश्वर की देंन है, इसलिए प्रकृति की देन इन फूलों को ईश्वर को समर्पित किया जाए और जिस प्रकार सुंदर व सुगंधित फूल मन को प्रसन्न कर देते है उसी प्रकार इन फूलों के माध्यम से गाँव का सारा वातावरण प्रसन्न व सुगंधित किया जाए। उत्तराखंड में इन छोटी कन्याओं को देवी का रूप भी माना जाता है इसलिए इसे ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में घरों के हर दरवाज़ों पर फुल से देलियों को पूजा जाता है।

अफ़सोस की बात है जिस उत्तराखंड की इतनी सुंदर संस्कृति व परंपरा है, यहाँ की वर्तमान स्थिति यह है की यहाँ के लगभग अधिकतर घरों में ताले लग चुके है लोग पलायन कर शहरों में बस चुके हैं और फुुुुुलदेेेेई (फुलारी) व संक्रांत से जुड़ी हमारी यह संस्कृति भी उन बंद घरों के साथ कही अंधेरो में लुप्त होती जा रही है। अपनी उत्तराखंड से जुड़ी संस्कृति व परंपराओं को सजो कर रखना हर उत्तराखंडी की ज़िम्मेदारी है।

 

Migration | पलायन-एक दंश | MIGRATION PROBLEM IN HINDI

 

अपनी संस्कृति और लोकपर्व का अपना ही महत्व है इसका प्रचार करना व संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।

हमारी संस्कृति, हमारी पहचान।

 

उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व ” फूलदेई ” | ” PHOOL DEI ” A TRADITIONAL FESTIVAL OF UTTARAKHAND IN HINDI | FULDEI IN HINDI | PHOOL DEI IN HINDI | FESTIVAL OF UTTARAKHAND

 

यह भी पढ़े | ALSO READ  :-

 

विविधता में एकता का प्रतीक : मकर संक्रांति महापर्व। MAKAR SANKRANTI FESTIVAL IN HINDI। SANKRANTI IN HINDI। WHAT IS SANKRANTI IN HINDI? IMPORTANCE OF MAKAR SANKRANTI FESTIVAL IN HINDI

 

Harela : Uttarakhand Traditional Festival | हरेला : प्रकृति पूजन का लोकपर्व | हरेला : उत्तराखंड का लोकपर्व

 

चार धाम यात्रा | उत्तराखंड चार धाम | Char Dham Yatra in Hindi | Uttarakhand Char Dham Yatra in Hindi

 

पहाड़ो का दरकना : एक भयावह आपदा का संकेत | Mountain Crevice in Hindi | Pahad Tut Rahe Hai

 

सांस्कृतिक धरोहर नौला | NAULA UTTARAKHAND IN HINDI

 

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश | BURANSH STATE TREE OF UTTARAKHAND| FLOWERS OF BURANSH

 

BHITOLI (भिटौली) : एक परंपरा अपने परिवारजनों के इंतज़ार की | BHITOLI : A TRADITION OF UTTARAKHAND 

 

Migration | पलायन-एक दंश | MIGRATION PROBLEM IN HINDI

 

 

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL 

FACEBOOK

KOO APP

INSTAGRAM 

PINTEREST

TWITTER

HKT BHARAT YOUTUBE CHANNEL